Press "Enter" to skip to content

सिरसौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के थाना सिरसौद पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा और जिंदा राउंड बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में अवैध आर्म्स, शराब, जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 9 अप्रैल 2026 की रात थाना प्रभारी सिरसौद उपनिरीक्षक मुकेश दुबौलिया को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम खोरघार में शिवपुरी-झिरी रोड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास अवैध हथियार लेकर किसी आपराधिक वारदात की फिराक में खड़ा है।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी दिनेश उर्फ टेडा रावत (32 वर्ष), निवासी ग्राम ढकरोला थाना सिरसौद को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 6 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 106/2026 दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे सर्किल जेल शिवपुरी भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मुकेश दुबौलिया के साथ उपनिरीक्षक जगदीश भिलाला, प्रधान आरक्षक रविन्द्र सिनोरिया, वीरेंद्र सिंह, मुकेश इंदौरिया और आरक्षक विक्रम बाथम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!