Press "Enter" to skip to content

ऑपरेशन मुस्कान: नाबालिग बालिका बरामद, आरोपी नवीन राठौर गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी नवीन पुत्र दिनेश राठौर (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, 22 दिसंबर 2024 को एक फरियादी ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के घर से बिना बताए चले जाने की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने अपहरण की धाराओं में जांच शुरू की और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर तलाश अभियान चलाया।

लगातार प्रयास, स्थानीय पूछताछ और साइबर सेल की मदद से पुलिस को अहम सुराग मिले। इसके बाद 9 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने बालिका को गुना जिले के नानाखेड़ी क्षेत्र से दस्तयाब कर लिया।

पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई। वहीं आरोपी नवीन राठौर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बरामद बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटी के सुरक्षित लौटने से परिजनों ने राहत की सांस ली।

सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी, पुलिस टीम और साइबर सेल के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!