Press "Enter" to skip to content

सिकंदरा चैक पोस्ट पर महिला टीएसआई के कमरे में घुसकर बदमाशों ने की मारपीट व लूट / Shivpuri News

शिवपुरी: दिनारा थाना क्षेत्र के सिकंदरा बैरियल पर पदस्थ एक महिला परिवहन उपनिरीक्षक के शासकीय आवास में देर रात घुसकर मारपीट और लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुमन दीक्षित (उपनिरीक्षक, परिवहन विभाग) ने बताया कि 8-9 अप्रैल की दरम्यानी रात वह अपने शासकीय आवास में शासकीय कार्य कर रही थीं। इसी दौरान कुछ आरोपी जबरन कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर घुस आए और उनके साथ मारपीट की।

आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों और बेल्ट से हमला किया, जिससे उन्हें चोटें आईं। साथ ही कमरे में रखे सामान में तोड़फोड़ कर दी और शासकीय दस्तावेज फाड़ दिए।

फरियादी के अनुसार, आरोपी कमरे से कैमरों की डीवीआर, पीओएस मशीन, आधार कार्ड की कॉपी तथा करीब 12 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए।

घटना के दौरान बाहर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी के साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने जाते समय रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने मामले में राजगुरु उर्फ छोटू यादव, सोना यादव, महेन्द्र पुत्र अरुण यादव, सहदेव यादव पुत्र राकेश यादव, अनिल उर्फ वल्लू यादव, विक्की केवट, कुन्दन यादव सहित 2-3 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!