शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरी की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता ने बताया कि उसके पति आसाराम जाटव द्वारा आए दिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की जाती है। साथ ही मानसिक और शारीरिक रूप से लगातार प्रताड़ित किया जाता है।
महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता है। इतना ही नहीं, वह फर्जी आईडी बनाकर लोगों को ब्लैकमेल कर अवैध रूप से धन वसूलने का भी काम करता है।
पीड़िता ने बताया कि वह इन हरकतों से बेहद भयभीत और परेशान है तथा उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को भी गंभीर नुकसान पहुंच रहा है।
महिला ने बताया कि वह वर्तमान में अपनी इच्छा से प्रवेश लोधी के साथ रह रही है और उससे विवाह करना चाहती है। उसने आशंका जताई है कि यदि उसे या प्रवेश लोधी को कोई नुकसान होता है तो इसके लिए उसके पति और ससुराल पक्ष जिम्मेदार होंगे।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी पति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने एवं उसे सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।







Be First to Comment