शिवपुरी जिले में प्रेम विवाह का एक मामला सामने आया है, जिसमें युवती ने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, युवती पूनम यादव (उम्र 19 वर्ष) निवासी लहरौरा, पोस्ट बहादुरपुर, जिला टीकमगढ़ ने बताया कि उसकी जान-पहचान युवक चंद्रप्रताप यादव (उम्र 24 वर्ष) निवासी ग्राम चौमुंहा, तहसील पिछोर, जिला शिवपुरी से कुंभ मेले के दौरान हुई थी।
बताया गया है कि दोनों के बीच पिछले 3 वर्षों से प्रेम संबंध थे, जिसके बाद उन्होंने अपनी मर्जी से विवाह कर लिया। युवती ने अपने आवेदन में स्पष्ट किया है कि वह बालिग है और बिना किसी दबाव के यह विवाह किया है तथा अब वह अपने पति के साथ रहना चाहती है।
युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके माता-पिता और रिश्तेदार इस विवाह से नाराज हैं और उन्हें दोनों की जान को खतरा है। इसी के चलते उसने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
युवती ने यह भी कहा कि वह अपने मायके से कोई नगदी, जेवर या सामान लेकर नहीं आई है और किसी प्रकार के दबाव में नहीं है।







Be First to Comment