शिवपुरी में अग्रसेन विकास परिषद समिति द्वारा भगवान शिव-पार्वती का उत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष दीपा बंसल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गौरीशंकर के पूजन से की गई, जिसमें भगवान शिव और माता पार्वती को तिलक लगाकर फूल अर्पित किए गए और आरती कर आशीर्वाद लिया गया।
उन्होंने बताया कि समिति के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह विशेष आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। सभी महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर कार्यक्रम में शामिल हुईं और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लिया।
कार्यक्रम के दौरान कई मनोरंजक गेम्स आयोजित किए गए, जिनमें अर्चना अग्रवाल और वर्षा गुप्ता विजेता रहीं। मुख्य गेम में प्रथम स्थान विनीता बंसल, द्वितीय स्थान नीलम अग्रवाल और तृतीय स्थान सीमा गुप्ता ने प्राप्त किया। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों ने भगवान के भजनों पर नृत्य कर माहौल को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम में समिति की पदाधिकारी और सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं, जिनमें महामंत्री संगीता जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजु मित्तल, उपाध्यक्ष बबली अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिल्पी सिंघल, संगठन मंत्री ऋतु जैन, रश्मि अग्रवाल, मंत्री सुरभि अग्रवाल, सह मंत्री रानी मंगल और सीमा अग्रवाल सहित अन्य सदस्य शामिल रहीं।
कार्यक्रम हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।








Be First to Comment