Press "Enter" to skip to content

प्रवेश उत्सव के बीच हाई स्कूल पर ताला: सिनावल कला में दोपहर 2 बजे बंद मिला स्कूल / Shivpuri News

शिवपुरी। मध्य प्रदेश में चल रहे प्रवेश उत्सव के बीच शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत एक बार फिर सामने आई है। खनियाधाना विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल सिनावल कला में शनिवार को दोपहर 2 बजे ही स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लटका मिला।

नियमानुसार स्कूल का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित है, लेकिन समय से पहले स्कूल बंद होना शिक्षकों की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यहां शिक्षक अपनी मनमर्जी से स्कूल संचालित करते हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। प्रवेश उत्सव जैसे महत्वपूर्ण अभियान के दौरान भी बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सिनावल कला स्कूल की पहले भी शिकायतें मिल चुकी हैं। अब इस मामले की जांच कर दोषी शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने शिक्षा विभाग के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदारों पर कार्रवाई होती है या नहीं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!