शिवपुरी। शहर की विजयपुरम कॉलोनी स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में शनिवार को वार्षिक श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर ठाकुर बाबा मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो शीतला माता मंदिर पर संपन्न हुई।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर बैंड-बाजों और भक्ति गीतों के साथ शामिल हुईं। पूरे मार्ग को ध्वजाओं से सजाया गया, जिससे क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।
आयोजन से जुड़े चंद्रेश मंगल ने बताया कि हर वर्ष कॉलोनीवासियों के सहयोग से यह आयोजन किया जाता है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में सुख, शांति और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना है।
4 अप्रैल से शुरू हुई यह श्रीमद्भागवत कथा 11 अप्रैल तक चलेगी। समापन अवसर पर पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण का लाभ लेने की अपील की है।







Be First to Comment