शिवपुरी। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अमोला पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 15 ग्राम अवैध स्मैक (कीमती करीब 3 लाख रुपये) के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, 4 अप्रैल 2026 को मुखबिर से मिली सूचना पर थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता के निर्देशन में पुलिस टीम ने मामौनी खुर्द फॉरेस्ट नर्सरी मार्ग पर दबिश दी। यहां से पुलिस ने ममता लोधी (उम्र 35 वर्ष) को पकड़ा, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 15 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत अपराध क्रमांक 62/26 दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
इस कार्रवाई में अमोल पठा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अंजली सिंह की भूमिका भी सराहनीय रही। उनके साथ सउनि. अरविन्द्र यादव, प्र.आर. बीरवल सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध कारोबार में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।







Be First to Comment