Press "Enter" to skip to content

पति-पत्नी ने जहर खाकर दी जान: 12 घंटे के अंतर से दोनों की मौत, डेढ़ साल की बच्ची अनाथ / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान दोनों की 12 घंटे के अंतर से मौत हो गई, जिससे उनकी डेढ़ साल की मासूम बच्ची अनाथ हो गई।

जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय चंद्रपाल आदिवासी और उसकी 21 वर्षीय पत्नी सावित्री बीते छह माह से लुकवासा क्षेत्र में एक कृषि फार्म पर मजदूरी कर रहे थे। 1 अप्रैल की रात करीब 10 बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उन्होंने झोपड़ी में जहरीली दवा का सेवन कर लिया।

हालत बिगड़ने पर साथी मजदूरों ने दोनों को कोलारस स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उन्हें शिवपुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार रात सावित्री की मौत हो गई, जबकि शनिवार सुबह करीब 12 घंटे बाद चंद्रपाल ने भी दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि दोनों ने करीब तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था और उनके एक डेढ़ साल की बच्ची है। इस हृदयविदारक घटना के बाद बच्ची के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया है।

मेडिकल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। महिला का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा तहसीलदार की निगरानी में किया गया। मामले की आगे की जांच लुकवासा चौकी पुलिस द्वारा की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!