Press "Enter" to skip to content

पोहरी में भीषण आग: तीन दुकानों में 45 लाख का नुकसान, रात में धधकी लपटें / Shivpuri News

पोहरी। नगर के मेन चौराहे पर शुक्रवार देर रात भीषण आग लगने से तीन दुकानों में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, आग रात करीब 3 से 4 बजे के बीच लगी, जिसने देखते ही देखते तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग में लल्ला होटल, पिंटू की खाटू श्याम किराना दुकान और मोनू लक्षकार की मोबाइल दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

प्रारंभिक आकलन के अनुसार, लल्ला होटल में लगभग 5 लाख, पिंटू की किराना दुकान में करीब 25 लाख और मोनू लक्षकार की मोबाइल दुकान में करीब 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। कुल मिलाकर लगभग 45 लाख रुपए की क्षति बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास किए गए।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!