Press "Enter" to skip to content

जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शिवपुरी बना विजेता / Shivpuri News

शिवपुरी। खेल परिसर स्टेडियम में आयोजित 12वीं विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब शिवपुरी ने शानदार प्रदर्शन के साथ अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में शिवपुरी ने पोहरी को 7 विकेट से हराकर जीत दर्ज की।

जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे के अनुसार, 31 मार्च से शुरू हुई इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच गुरुवार को शिवपुरी और पोहरी ब्लॉक के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पोहरी की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 136 रन बनाए। टीम की ओर से सत्यप्रकाश ने सर्वाधिक 45 रन बनाए, जबकि विक्रांत और सुनील तिवारी ने 23-23 रन तथा दीपक ने 15 रन का योगदान दिया।

शिवपुरी की ओर से गेंदबाजी में सौरभ चंदेल और गजेंद्र रावत ने 2-2 विकेट हासिल किए, वहीं गिरीश शर्मा ने भी 2 विकेट लिए और यादवेन्द्र चौधरी ने 1 विकेट लिया।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवपुरी टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 3 विकेट खोकर 137 रन बनाकर मैच जीत लिया। शिवपुरी की ओर से ओमपुरी गोस्वामी ने नाबाद 51 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि सौरभ चंदेल ने 32 रन और संतोष त्यागी ने नाबाद 25 रन बनाए।

पोहरी की ओर से गेंदबाजी में शिवम तिवारी ने 2 विकेट और सुनील ने 1 विकेट प्राप्त किया।

मैच के अंपायर अजय बाथम और अभिषेक श्रीवास्तव रहे, जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी फिरोज खान ने निभाई।

शिवपुरी टीम की जीत पर जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव सहित राजाबाबू आर्य, महेंद्र सिंह तोमर, बसंत शर्मा, विवेक वर्धन शर्मा, अनिल मलवरिया, राजीव श्रीवास्तव, पुष्पा मिश्रा, राघवेंद्र प्रताप रघुवंशी, संजीव पांडे, मनोज गुप्ता, इंद्रजीत सिंह पाल, नूर मोहम्मद, बृजेश जैन, चंद्रकुमार कुशवाहा, विनय रावत, दीपक मांझी, रेखा शर्मा, कल्पना सोनी, दुर्गा वर्मा, अनीता राठौर, अर्चना माझी और आशीष जाटव सहित कई गणमान्य लोगों ने टीम को बधाई दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!