Press "Enter" to skip to content

एनएच-27 पर भीषण हादसा: खड़े टैंकर में डंपर की टक्कर, हेल्पर की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर हेल्पर की मौत हो गई। हादसा अमोला घाटी स्थित एनएच-27 पर हुआ, जहां खड़े एक टैंकर में पीछे से आ रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी।

मृतक की पहचान मुरैना निवासी अजीत गुर्जर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर में सवार हेल्पर केबिन में बुरी तरह फंस गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद हेल्पर को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

बताया गया है कि शिवपुरी की ओर आ रहा टैंकर रास्ते में खराब हो गया था, जिसे हाईवे किनारे खड़ा किया गया था। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त टैंकर खाली था। सुरवाया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!