शिवपुरी। शहर में एक बार फिर ईमानदारी की मिसाल सामने आई है, जहां एक टैक्सी चालक ने महिला का खोया हुआ पर्स सुरक्षित लौटाकर सराहनीय कार्य किया।
जानकारी के अनुसार अकरम खान की बहन घोड़ा चौराहा से टैक्सी में बैठकर सुखदेव हॉस्पिटल जा रही थी। इसी दौरान जल्दबाजी में उसका पर्स टैक्सी में ही छूट गया। कुछ समय बाद पर्स के गायब होने का एहसास होने पर परिजन चिंतित हो गए और पुलिस से संपर्क किया।
उधर, टैक्सी चालक घनश्याम राठौर को जब पर्स मिला तो उसने ईमानदारी दिखाते हुए तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चालक को बुलाया और महिला के परिजनों की मौजूदगी में पर्स सही-सलामत वापस दिलवाया।
पर्स मिलने के बाद महिला और उसके परिजनों ने टैक्सी चालक की ईमानदारी की सराहना करते हुए धन्यवाद जताया। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि समाज में आज भी ईमानदारी जिंदा है।








Be First to Comment