Press "Enter" to skip to content

खंडहर में मिला युवक का शव, मंगलवार शाम से था लापता / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के गुना बायपास क्षेत्र में स्थित एक खंडहरनुमा पुराने कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय हरदयाल सरदार निवासी बांसखेड़ी थाना देहात के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार हरदयाल मंगलवार शाम से लापता था और परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। बुधवार सुबह सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जिला अस्पताल में उस समय भावुक दृश्य देखने को मिला जब मृतक की पत्नी डॉक्टरों से अपने पति को बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक खंडहर तक कैसे पहुंचा और मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि मृतक के दो छोटे बच्चे हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!