शिवपुरी। जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खेत पर काम कर रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना ग्राम डेहरवारा की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार शिवसिंह धाकड़ पुत्र बलवीर धाकड़ उम्र 19 साल निवासी ग्राम डेहरवारा खेत में प्याज की फसल में पानी दे रहा था। इसी दौरान खेत में लगी तार फेंसिंग में अचानक करंट आ गया, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों द्वारा उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी देते हुए वीरेंद्र धाकड़ ने बताया कि हादसा अचानक हुआ, जिससे परिवार में मातम छा गया।
पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।






Be First to Comment