Press "Enter" to skip to content

हैंडपंप घोटाले का आरोप: आदिवासी और जाटव मोहल्ले में पानी संकट / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के ग्राम सेसई (ग्राम पंचायत उन्हाई) में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सरपंच पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने लिखित शिकायत देकर बताया कि विधायक निधि से स्वीकृत हैंडपंप को निर्धारित स्थान पर न लगाकर निजी जमीन पर लगवा दिया गया, जिससे गांव के लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, जाटव मोहल्ला और आदिवासी मोहल्ला लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए विधायक निधि से हैंडपंप स्वीकृत हुआ था, लेकिन सरपंच द्वारा अपनी निजी भूमि पर हैंडपंप लगवा दिया गया।

इस कारण दोनों मोहल्लों के लोगों को करीब एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब वे पानी लेने पहुंचते हैं तो उन्हें मना कर दिया जाता है और हैंडपंप का उपयोग नहीं करने दिया जाता।

ग्रामीणों ने यह भी कहा कि इस मामले में पहले भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि स्वीकृत स्थान पर हैंडपंप लगवाया जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि गांव के लोगों को पानी की समस्या से राहत मिल सके।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!