Press "Enter" to skip to content

घर में चोरी, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप—पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

आवेदन के अनुसार, 16 मार्च 2026 की रात अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में ही मौजूद थे। देर रात करीब 2 बजे के आसपास बदमाशों ने घर के कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कीमती सामान चोरी कर ले गए।

पीड़िता ने बताया कि चोरी में सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य सामान शामिल है। सुबह घटना का पता चलने पर तुरंत सुभाषपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन आरोप है कि पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और न ही आरोपियों का पता लगाया गया।

पीड़िता का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद न तो सामान बरामद किया गया और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। इससे परिवार में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और चोरी गया सामान बरामद किया जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!