शिवपुरी। जिले में घरेलू हिंसा का एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति पर मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता ने बताया कि उसका पति वन मंडल (वन विभाग) में पदस्थ है, लेकिन इसके बावजूद वह लंबे समय से उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। महिला के अनुसार उसकी शादी वर्ष 2019 में हुई थी और शादी के बाद से ही पति का व्यवहार लगातार क्रूर बना हुआ है।
महिला का आरोप है कि उसका पति आए दिन मारपीट करता है, गाली-गलौज करता है और कई बार उसे व उसके छोटे बच्चों को घर से बाहर निकाल चुका है। हाल ही में भी मारपीट कर महिला और बच्चों को घर से निकाल दिया गया, जिससे वे दर-दर भटकने को मजबूर हैं।
पीड़िता ने यह भी बताया कि पति बच्चों को भोजन तक नहीं देता और लगातार परेशान करता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आरोपी के हौसले बढ़ गए हैं।
महिला ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि वन मंडल में पदस्थ उसके पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उसे व उसके बच्चों को सुरक्षा एवं न्याय दिलाया जाए।







Be First to Comment