Press "Enter" to skip to content

करैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: करैरा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 2 लाख 85 हजार रुपये बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजय कुमार गुप्ता निवासी कच्ची गली, करैरा ने 30 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 मार्च को उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल गणेश चौक स्थित दुकान के बाहर खड़ी की थी, जो कुछ समय बाद गायब हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जिला पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले तथा एसडीओपी आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में थाना करैरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गणेश मंदिर वीआईपी मार्ग के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नीतेश उर्फ चीनी माहौर (उम्र 29 वर्ष) निवासी दीनदयाल नगर, करैरा बताया।

आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल करते हुए अपने साथी मस्ते रावत निवासी चितावनी, डबरा के साथ मिलकर बाइक चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल मौके से बरामद की, जबकि अन्य चोरी की बाइक दिहायला गांव स्थित गौशाला के कमरे से जब्त की गईं।

फिलहाल पुलिस फरार आरोपी मस्ते रावत की तलाश में जुटी हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!