Press "Enter" to skip to content

सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की फेसबुक आईडी हैक, दिल्ली में बीमार बताकर मांगे पैसे | Shivpuri News

मॉडल स्कूल के प्रचार्य विनय की भी आईडी की हैक
शिवपुरी। ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। ऐसे ही दो अलग-अलग मामले रविवार को सामने आए हैं। दोनों ही मामलों में फेसबुक आईडी हैक कर ली गई जिसके बाद दोस्तों को मैसेज भेजकर रुपए की मांग की गई। दोनों ही मामलों की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। 
एक मामला मध्यभारत मध्यांचल बैंक के सेवानिवृत्त सीनियर ब्रांच मैनेजर एलएस वर्मा का है तो दूसरा मामला शहर के ठकुरपुरा िस्थत मॉडल स्कूल के प्राचार्य विनय बेेहरे का है। इन दोनों की आईडी हैक की गई।
पहला मामला शहर के विवेकानंद कॉलोनी में रहने वाले मध्यांचल बैंक के सेवानिवृत्त सीनियर ब्रांच मैनेजर एलएस वर्मा का है जिनकी फेसबुक आईडी हैक करने के बाद उनके मित्र मनीष गुप्ता को मैसेज भेजा गया कि दोनों पैरों का इलाज कराना है। मेडिकल जांच के लिए पैसे चाहिए। 20 हजार रुपए खाते में डाल दीजिए। ग्वालियर एलआईसी में सेवारत प्रदीप राजपूत सहित विकास अधिकारी महेंद्र जैन से 50 हजार की मांग का मैसेज भेेजा गया। जिसके बाद वर्मा के मित्र मनीष गुप्ता ने जब वर्मा को फोन लगाकर पूछा कि अचानक तबीयत कैसे खराब हुई, क्या वास्तव में पैसे चाहिए तब खुलासा हुआ कि किसी ने आईडी हैक कर ली है और दोस्तों को मैसेज भेज रहा है। इसके बाद वर्मा ने पुलिस को जानकारी दे दी। पुलिस मौके की जांच में जुट गई है। 
इधर दूसरा मामला मॉडल स्कूल शिवपुरी के प्राचार्य विनय गोपाल बेहरे के साथ सामने आया है। बेहरे का सोेशल साइट एकाउंट बीती शाम हैक हो गया। हैकर ने निजी स्कूल के शिक्षक दिलीप सिधोेरे सहित कुछ उनके अन्य परिचितों को मैसेंजर पर चैटिंग के जरिए रुपए की आवश्यकता का मैसेज किया। परिचितों को संदेह हुआ तो उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी प्राचार्य बेेहरे को दी। जिसके बाद हरकत में आए ेप्राचार्य बेहरे ने अपने अन्य सोशल साइट एकाउंट पर परिचितों को आईडी हैक होने की न केवल जानकारी दी बल्कि किसी भी तरह की राशि हैकर को न देने की हिदायत भी दी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!