शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चितारा के खेत में एक युवक की पेड़ से गिरने के कारण मौत हो गई।
मृतक की पहचान गंगाराम परिहार (उम्र 36 वर्ष) पुत्र गुमान सिंह, निवासी ग्राम ऐजवारा, थाना इंदार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, युवक खेत में पेड़ पर चढ़ा हुआ था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।








Be First to Comment