Press "Enter" to skip to content

नरवर में श्रमजीवी पत्रकार संघ का होली-ईद मिलन समारोह, एकता और सौहार्द का संदेश / Shivpuri News

शिवपुरी: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ इकाई नरवर द्वारा स्थानीय ऊदेलाल कुशवाह मैरिज गार्डन में होली-ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुई।

मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करता है। उन्होंने पत्रकारों के लिए आवासीय कॉलोनी एवं पत्रकार भवन की मांग को लेकर प्रयास करने की बात कही।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष मेहताब सिंह तोमर, संभागीय उपाध्यक्ष रशीद खान गुड्डू, आलोक एम. इंदौरिया सहित कई वरिष्ठ पत्रकार एवं जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे। अतिथियों एवं पत्रकारों का शॉल-श्रीफल, गुलाल तिलक एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

इस दौरान नगर परिषद नरवर अध्यक्ष श्रीमती पद्मा संदीप माहेश्वरी द्वारा पत्रकार भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से 300 से अधिक पत्रकारों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन राजू यादव (ग्वाल) द्वारा किया गया, जबकि आभार हनुमंत सिंह रावत एवं कृपाल सिंह सोलंकी ने व्यक्त किया।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से आए वरिष्ठ पत्रकारों का भी सम्मान किया गया और पत्रकार हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!