Press "Enter" to skip to content

कोलारस फोरलेन पर युवक की पीट-पीटकर हत्या: अर्जुन पाल (गोलू) की मौत, दिनेश व लट्टू कुशवाह पर आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के कोलारस फोरलेन हाईवे पर रंग महल होटल के सामने युवक की पीट-पीटकर हत्या से सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान अर्जुन पाल (गोलू) उम्र 27 वर्ष, पिता भगवान सिंह पाल, निवासी ग्राम नेगमा के रूप में हुई है। वह अपने बुआ के लड़के कप्तान पाल के साथ कोलारस आया था।

बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते हुए विवाद के बाद आरोपियों दिनेश कुशवाह और लट्टू कुशवाह सहित अन्य लोगों ने दोनों को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में अर्जुन पाल की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!