शिवपुरी ।हवाई पट्टी के पास रहने वाले मनोज रजक (पुत्र स्वर्गीय सिंधिया रजक) ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मनोज ने यह कदम सोशल मीडिया पर लाइव आकर उठाया।
लाइव वीडियो के दौरान वह “मैं अधूरा जी रहा हूँ… मुझे तेरी जरूरत है” गाना चला रहा था, जिसे देखकर उसके दोस्तों को शक हुआ। दोस्तों ने तुरंत उसके घर पहुंचकर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक मनोज पंखे से लटक चुका था और उसकी मौत हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार, मनोज के माता-पिता पहले ही इस दुनिया में नहीं हैं, जिससे वह अकेले रह रहा था। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।










Be First to Comment