शिवपुरी में आयोजित श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन के तहत नि:शुल्क मेगा चिकित्सा शिविर ने सेवा और समर्पण का नया इतिहास रच दिया है। 17 से 24 मार्च तक चले इस विशाल शिविर को “एक ही स्थान पर आयोजित सबसे बड़ा निःशुल्क मल्टी-स्पेशियलिटी मेडिकल कैंप” के रूप में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान मिला है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में हजारों मरीजों को एक ही स्थान पर उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। देशभर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श, जांच, दवाइयां और जटिल उपचार सेवाएं प्रदान कीं, जिससे क्षेत्र के हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिला।
इस उपलब्धि पर सिंधिया ने कहा कि यह केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के संकल्प की सिद्धि है। उन्होंने डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और स्वयंसेवकों के योगदान की सराहना करते हुए इसे पूरे मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया।
शिविर की खास बात यह रही कि एक ही छत के नीचे नेत्र, दंत, हड्डी सहित कई गंभीर बीमारियों का उपचार, उन्नत जांच और हाईटेक सर्जरी तक की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस पहल ने ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के नए द्वार खोल दिए हैं।








Be First to Comment