Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशासनिक स्तर पर अहम फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार तीन थाना प्रभारियों के तबादले तत्काल प्रभाव से किए गए हैं।

आदेश के तहत निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को कोतवाली से बदरवास थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि रोहित दुबे को बदरवास से कोतवाली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रवि चौहान को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर पोहरी थाना प्रभारी पद पर पदस्थ किया गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी यह आदेश 25 मार्च 2026 से प्रभावी है और आगामी आदेश तक लागू रहेगा। इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!