Press "Enter" to skip to content

शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News

शिवपुरी। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने संगठन विस्तार की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में आयोजित कार्यक्रम में शमी उल्लाह कुर्रेशी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ से खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी देवेंद्र शर्मा, विधायक कैलाश कुशवाहा, जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, पूर्व विधायक प्रागीलाल जाटव सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई।

नियुक्ति के बाद शमी उल्लाह कुर्रेशी ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का भरोसा दिलाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!