Press "Enter" to skip to content

लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News

शिवपुरी। कोलारस तहसील के लुकवासा क्षेत्र के होनहार छात्र सत्यम व्यास ने कक्षा 8वीं की वार्षिक परीक्षा 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 81.33% अंक प्राप्त किए हैं। यह परिणाम राज्य शिक्षा केंद्र (मध्यप्रदेश) द्वारा घोषित किया गया।

सत्यम, पिता संतोष व्यास और माता किरण व्यास के पुत्र हैं। उन्होंने कुल 600 में से 488 अंक हासिल कर A ग्रेड प्राप्त किया। विषयवार प्रदर्शन भी बेहतरीन रहा—अंग्रेजी में 87, हिंदी 86, संस्कृत 82, गणित 72, विज्ञान 82 और सामाजिक विज्ञान में 79 अंक प्राप्त किए।

इस सफलता से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। परिजनों ने सत्यम की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!