Press "Enter" to skip to content

डी.एल.एड कॉलेज में एडमिशन के नाम पर ₹20 हजार की ठगी, शिकायतकर्ता ने पुलिस से लगाई गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता अंकेश वर्मा पुत्र महाराज सिंह वर्मा, निवासी ग्राम पूंठवर्वे तहसील पोहरी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन के अनुसार, जे.बी. इंस्टिट्यूट के संचालक वीरेंद्र धाकड़, निवासी सेवाखेड़ी (डी.एल.एड कॉलेज) पर आरोप है कि उन्होंने डी.एल.एड कॉलेज में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर ₹20 हजार रुपए ले लिए। लेकिन पैसे लेने के बाद न तो एडमिशन कराया गया और न ही राशि वापस की गई।

पीड़ित का कहना है कि जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी द्वारा टालमटोल किया गया। परेशान होकर उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!