शिवपुरी। शहर के वार्ड 31 स्थित पटेल पार्क में कर्मचारियों ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए एक महिला पर्यटक की खोई हुई सोने की चेन ढूंढकर उसे सुरक्षित लौटा दिया।
जानकारी के अनुसार, गुड़गांव से घूमने आई महिला पर्यटक मंजरी भटनागर की शाम के समय पार्क में करीब एक तोला सोने की चेन कहीं गिर गई। उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन चेन नहीं मिल सकी।
बाद में जब पार्क कर्मचारियों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पार्क खाली करवाकर चेन की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारियों को चेन मिल गई।
इसके बाद मंजरी भटनागर को सूचना देकर पार्क बुलाया गया और उनकी चेन उन्हें सौंप दी गई। चेन मिलने पर महिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
पर्यटक ने कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि आज के समय में इस तरह की ईमानदारी एक अनोखी मिसाल है।







Be First to Comment