Press "Enter" to skip to content

जनहित मुद्दों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News

शिवपुरी। जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को जनहित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर माधव चौक चौराहे पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि किसानों और आम जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसके चलते उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

ज्ञापन में प्रमुख मांगें शामिल रहीं—
• ओलावृष्टि एवं बारिश सेu प्रभावित किसानों को सर्वे के आधार पर उचित मुआवजा दिया जाए।
• गेहूं की खरीद ₹3000 प्रति क्विंटल एमएसपी पर करते हुए खरीदी केंद्रों पर शीघ्र तौल शुरू कराई जाए।
• शिवपुरी शहर में पेयजल संकट का स्थायी समाधान किया जाए।
• क्षेत्र में घरेलू गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
• पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण किया जाए।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!