Press "Enter" to skip to content

परीक्षा सेंटर बदलने की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News

बैराड़। शिवशंकर कॉलेज के सैकड़ों छात्रों ने परीक्षा केंद्र बैराड़ में ही बनाए जाने की मांग को लेकर बैराड़ तहसील में एकत्र होकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

छात्रों का कहना है कि आगामी दिनों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है और अधिकांश छात्र आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं। ऐसे में बैराड़ तक पहुंचना तो संभव है, लेकिन पोहरी जाकर परीक्षा देना काफी कठिन हो जाता है।

छात्रों ने स्पष्ट किया कि वे अपने कॉलेज में सेंटर बनाए जाने की मांग नहीं कर रहे हैं, बल्कि बैराड़ क्षेत्र के किसी भी शासकीय स्कूल में परीक्षा केंद्र निर्धारित करने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी कलेक्टर को आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन हर बार उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया, जिससे सैकड़ों छात्र परेशान हैं। इनमें कुछ दिव्यांग छात्र भी शामिल हैं, जिन्हें पोहरी जाकर परीक्षा देना और भी मुश्किल हो जाता है।

छात्रों ने राज्यपाल से मांग की है कि उनकी सुविधा को देखते हुए परीक्षा केंद्र बैराड़ में ही निर्धारित किया जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!