शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत पठानमाजरा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वे दो साल पुराने रेप केस में पिछले 6 महीने से फरार चल रहे थे।
जानकारी के अनुसार, पंजाब के पटियाला पुलिस की टीम ने ग्वालियर-शिवपुरी बायपास पर दो दिन तक लगातार ऑपरेशन चलाकर विधायक को दबोचा। गिरफ्तारी के दौरान उनके साथ मौजूद तीन साथियों को भी हिरासत में लिया गया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी विधायक के खिलाफ पहले ही लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया जा चुका था और उन्हें कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वे ऑस्ट्रेलिया चले गए थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए पांच दिन पहले ही भारत लौटे थे।
पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि आरोपी भगोड़ा घोषित था, इसलिए स्थानीय पुलिस को सूचना देना आवश्यक नहीं था। वहीं शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौड़ ने कहा कि इस कार्रवाई की कोई आधिकारिक जानकारी उन्हें नहीं दी गई थी।
पुलिस टीम आरोपी विधायक और उनके साथियों को सीधे शिवपुरी से पंजाब ले गई है, जहां अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।







Be First to Comment