शिवपुरी। ब्लॉक किसान कांग्रेस कमेटी नरवर द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में ऋण वसूली की तिथि बढ़ाने, गेहूं की समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी सुनिश्चित करने और अतिवृष्टि-ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का सर्वे कर मुआवजा दिलाने की मांग की गई है।
ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में किसानों पर कर्ज का दबाव है, वहीं गेहूं खरीदी 7 अप्रैल से शुरू होनी है, ऐसे में ऋण जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई जाना आवश्यक है ताकि किसान अपनी उपज बेचकर कर्ज चुका सकें।
इसके अलावा हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि से कई किसानों की फसलें खराब हो गई हैं। समिति ने मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कर किसानों को उचित मुआवजा और फसल बीमा योजना का लाभ दिया जाए।
किसान कांग्रेस ने गेहूं का उचित मूल्य दिलाने की भी मांग उठाई है, ताकि किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिल सके और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।
ज्ञापन के अंत में चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द ही इन मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो किसान कांग्रेस द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।







Be First to Comment