शिवपुरी। प्रेम विवाह करने वाले एक दंपति रोशनी शाक्य एवं अजय शाक्य ने अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपा है। आवेदन में दंपति ने बताया कि दोनों बालिग हैं और अपनी इच्छा से विवाह कर पति-पत्नी के रूप में रह रहे हैं।
दंपति का कहना है कि विवाह के बाद लड़की के परिजन नाराज हैं और उन्हें जान से मारने, झूठे मामलों में फंसाने एवं गंभीर आरोप लगाने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके साथ किसी भी समय अप्रिय घटना हो सकती है।
आवेदन में संविधान के अनुच्छेद 21 का हवाला देते हुए दंपति ने स्वतंत्र रूप से साथ रहने और जीवन यापन करने के अधिकार की बात कही है। साथ ही पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने एवं किसी भी झूठे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पुलिस को दिए आवेदन में आधार कार्ड, विवाह फोटो एवं अन्य दस्तावेज भी संलग्न किए गए हैं।







Be First to Comment