शिवपुरी। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बैराड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ककरई ठगौसा नदौरा चौराहे के पास पुलिया पर एक व्यक्ति शराब से भरी कैनों के साथ किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल पुत्र रामचरन खटीक (23) निवासी सहसराम थाना गसवानी जिला श्योपुर, हाल निवासी बैराड़ बताया। उसके कब्जे से 2 प्लास्टिक कैनों में भरी करीब 100 लीटर कच्ची शराब, जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपए बताई जा रही है, बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में की गई। इस दौरान थाना प्रभारी सुरेश शर्मा सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।







Be First to Comment