शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के अकाझिरी कस्बे में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना उस समय की है जब महिला घर में अकेली थी।
जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक दिलीप (25) पुत्र लखन लोधी ने रिश्ते में अपनी भाभी के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी घर पहुंचा और चाय बनाने के बहाने महिला को किचन में भेजा, जहां उसने अकेलेपन का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने महिला को धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो जान से मार देगा।
पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद शनिवार को रन्नौद थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।
थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है। मामले की जांच की जा रही है।







Be First to Comment