Press "Enter" to skip to content

मैथिल ब्राह्मण समाज का आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 अप्रैल को / Shivpuri News

शिवपुरी। दहेज प्रथा जैसी कुरीति को समाप्त करने के उद्देश्य से मैथिल ब्राह्मण समाज शिवपुरी द्वारा आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर किया जाएगा। यह सम्मेलन टोंगरा रोड फतेहपुर स्थित टीवीएस एजेंसी के सामने आयोजित होगा।

समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ओझा एवं सचिव भरत ओझा एडवोकेट ने बताया कि 15 मार्च 2026 को राजपुरा रोड स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में समाज की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में शिवपुरी सहित कोलारस, बदरवास, पिछोर, करैरा, नरवर, मगरौनी, भटनावर और बैराड़ क्षेत्र से समाज के लोग शामिल हुए।

बैठक की अध्यक्षता रमेश चंद झा (अध्यक्ष, श्री बांके बिहारी सेवा ट्रस्ट) ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से नई सम्मेलन समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष दिनेश कुमार ओझा, उपाध्यक्ष सुखदीप ओझा, सचिव भरत ओझा एडवोकेट और कोषाध्यक्ष रघुवीर ओझा को चुना गया।

समाज ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया, जो 19 अप्रैल 2026 को पूर्व निर्धारित स्थल पर संपन्न होगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!