Press "Enter" to skip to content

बैराड़ में फट्टा व्यापारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 गुना मंडी टैक्स वसूला / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की बैराड़ तहसील अंतर्गत आने वाली कृषि उपज मंडी बैराड़ क्षेत्र मैं अवैध रूप से संचालित फट्ट व्यापारियों द्वारा टैक्स चोरी करने का मामला सामने आया है। तहसीलदार दृगपाल सिंह बैस एवं मंडी सचिव की संयुक्त टीम ने बैराड़ मंडी क्षेत्र में फट्टा व्यापारियों पर बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान अवैध रूप से अधिक मात्रा में फसल खरीदी पाए जाने पर संबंधित व्यापारियों पर सख्ती बरती गई।
कार्रवाई के तहत तीन फट्टा व्यापारी—छोटू राठौर, धीरज राठौर और शिवम् गुप्ता के खिलाफ 5 गुना मंडी टैक्स लगाया गया। इस कार्रवाई में लगभग  71,400 रुपए की वसूली की गई।
प्रशासन ने मंडी कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि खरीदी की मात्रा एवं वसूले गए टैक्स की जानकारी नियमित रूप से साझा करें। साथ ही प्रतिदिन एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाकर मंडी क्षेत्र में सतत निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!