Press "Enter" to skip to content

शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी जिले में घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शांतिनगर कॉलोनी निवासी महिला ने शिकायत में बताया कि उसका पति परवेश कुशवाह शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी देता है। विरोध करने पर वह गाली-गलौज कर प्रताड़ित करता है और बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी भी नहीं निभाता।

महिला का आरोप है कि 11 मार्च 2026 को सुबह करीब 10 बजे पति ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसके चेहरे पर चोट के निशान भी आए हैं। इस दौरान सास सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर मौजूद थे और उन्होंने भी उसका साथ देने के बजाय पति का समर्थन किया।

पीड़िता ने यह भी बताया कि ससुराल पक्ष द्वारा उसे घर से निकालने और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं बंद करने की धमकी दी जाती है। लगातार हो रही प्रताड़ना से वह और उसके बच्चे भयभीत हैं।

महिला ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उसके पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उसे व उसके बच्चों को सुरक्षा प्रदान की जाए।

पीड़िता ने संबंधित आरोपियों को थाने बुलाकर पाबंद करने और भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!