Press "Enter" to skip to content

काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के ग्राम भदरौनी से एक गंभीर मामला सामने आया है। गांव के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर आरोप लगाया है कि ठेकेदारों द्वारा उनके लड़कों को काम दिलाने के नाम पर कर्नाटक ले जाकर बंधक बना लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, ठेकेदार राजेश जाटव निवासी ग्वालियर एवं विक्रम जाटव द्वारा युवकों को 25-25 हजार रुपये वेतन का लालच देकर अपने साथ ले जाया गया था। परिजनों का आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद युवकों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए और उन्हें किसी से बात नहीं करने दी जा रही है।

बताया गया है कि संबंधित कंपनी में न तो पर्याप्त भोजन दिया जा रहा है और न ही मजदूरी दी जा रही है। साथ ही युवकों को डराकर रखा जा रहा है, जिससे उनके साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उन्होंने ठेकेदारों से संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्हें सही जानकारी नहीं दी गई और टालमटोल किया गया।

पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द से जल्द उनके बच्चों को सुरक्षित वापस लाया जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!