शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10.36 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर बैराड़ थाना पुलिस ने पुराने रेस्ट हाउस के पास दबिश दी, जहां एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में खड़ा मिला। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोनू गुप्ता (उम्र 37 वर्ष) निवासी शारदा फील्ड, बैराड़ बताया।
पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में स्मैक सप्लायर से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिन पर आगे कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना बैराड़ पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी सराहना वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई है।







Be First to Comment