खनियाधाना। क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण सामने आया है, जहां खनियाधाना के 20 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय सहित अन्य प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में चयन प्राप्त किया है।
मंगलवार को घोषित कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस सफलता का श्रेय शिक्षक संदीप सर के मार्गदर्शन और छात्रों की कड़ी मेहनत को दिया जा रहा है। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच इन विद्यार्थियों ने यह मुकाम हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
चयनित छात्र-छात्राओं में अक्षरा लोधी, चेतन अहिरवार, प्रिंस साहू, दिव्यांश अहिरवार, नितिन लोधी, आयुषी यादव, शिवकांत यादव, आशीष जाटव, अवनी शाक्य, शरद रजक, दिव्यांश जायसवाल, पृथ्वीराज, सुनील अवस्थी सहित अन्य शामिल हैं। वहीं अन्य आवासीय विद्यालयों में जितेंद्र अहिरवार, आराध्या यादव, ऋतिक यादव, विष्णुप्रसाद साहू, वैभव साहू, रोहित यादव, आशीकी लोधी और शिवानी यादव का चयन हुआ है।
इस उपलब्धि से छात्रों और उनके अभिभावकों में खुशी की लहर है। नगर के गणमान्य नागरिकों और शिक्षाविदों ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
शिक्षक संदीप सर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में अपार प्रतिभा होती है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। इन बच्चों ने अपनी मेहनत से यह साबित कर दिया है कि वे किसी भी प्रतियोगिता में सफल हो सकते हैं।







Be First to Comment