Press "Enter" to skip to content

बदरवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से बालिका बरामद, आरोपी हेमंत लोधी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 7 जनवरी 2026 को दर्ज मामले में अज्ञात आरोपी द्वारा नाबालिग बालिका का अपहरण किया गया था। विवेचना के दौरान 15 मार्च 2026 को पुलिस ने बालिका को महाराष्ट्र के अहिल्या नगर जिले के नागापुर से दस्तयाब किया। इसके बाद पीड़िता के बयान के आधार पर प्रकरण में दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रोहित दुबे ने टीम गठित कर आरोपी हेमंत पुत्र तोरण लोधी (26) निवासी पनिहारी चौकी, हिमंतपुर थाना पिछोर को 17 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया।

आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिखा तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक विवेक भट्ट, प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिंह परिहार सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!