Press "Enter" to skip to content

हथियार की नोक पर अपहरण, 2 घंटे में पुलिस ने युवक को छुड़ाया, 5 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र में हथियार की नोक पर किए गए अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे में अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 6 अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, 16 मार्च 2026 को फरियादी बृजेश जाटव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर करीब 2 बजे जीतू कोली को उसका परिचित जीतू कोली समोहा डैम ले गया। शाम करीब 3 से 4 बजे के बीच वहां एक स्प्लेंडर बाइक और सफेद अर्टिगा कार में सवार 10-11 लोग पहुंचे। आरोपियों ने युवक को जबरदस्ती पकड़कर गाड़ी में डाल लिया और इस दौरान एक आरोपी ने कट्टे से हवाई फायर भी किया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना करैरा पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले, एसडीओपी करैरा डॉ. आयुष जाखड़ एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर अपहृत युवक की तलाश की गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जीतू कोली को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही आरोपियों जसवंत उर्फ दीपक अहिरवार, इंदर सिंह उर्फ इंदल, विष्णु अहिरवार, अंशुल अहिरवार और रतन अहिरवार को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के कब्जे से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक MP32ZB1787), एक 315 बोर का देशी कट्टा, एक खाली खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, इस मामले में शामिल 6 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस टीम की इस त्वरित कार्रवाई को सराहनीय बताया जा रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!