Press "Enter" to skip to content

3 लाख की चोरी के बाद भी FIR नहीं, आरोपी ने पंचायत में कबूला जुर्म / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेराकोटिया में एक महिला के घर से करीब 3 लाख रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है।

ग्राम खेराकोटिया निवासी सती पत्नी माधौ सिंह परिहार ने बताया कि 9 फरवरी 2026 को वह खेत पर गई थी। दोपहर में घर लौटने पर दरवाजा टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो घर में रखे सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, चांदी की कमरपेटी, पायल (दो जोड़ी), बिछिया (एक जोड़ी) और 6 हजार रुपए नगद गायब थे, जिनकी कुल कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई गई है।

पीड़िता का आरोप है कि गांव के ही अशोक पुत्र हरिकिशन परिहार ने पंचायत में चोरी करना स्वीकार भी कर लिया है, इसके बावजूद पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है।

महिला ने यह भी बताया कि आरोपी खुलेआम धमकी दे रहा है और कई बार आवेदन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी गया सामान वापस दिलाने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!