Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर : पोहरी थाना परिसर में एक्सीडेंट, कार से एसआई लालाराम शाक्य एवं प्रधान आरक्षक सतीश मिश्रा घायल | Pohari News

शिवपुरी। खबर जिले के पोहरी थाना कि हैं जहाँ शनिवार रात को एक कार ने पोहरी थाना परिसर में एक्सीडेंट कर दिया था। जिसमें पोहरी पुलिस मामले को दबाती नजर आ रही है। 
आइयें जानिए मामला कुछ इस प्रकार है पुलिस के अनुसार रात में 9 बजे के लगभग एक प्राइवेट कार जो थाना परिषर में रखी हुई थी जिसको एक जगह से दूसरी जगह लगाने कर लिए एक युबक ने कार स्टार्ट की तो ब्रेक की जगह उक्त युबक ने एक्सीलेटर पर पैर रख दिया जिसके चलते सामने से कार एसआई लालाराम शाक्य एवं प्रधान आरक्षक सतीश मिश्रा से जा टकराई इसके बाद में दोनों घायल पुलिसकर्मियों को पोहरी अस्पताल से शिवपुरी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
अब सवाल ये उठता हैं कि एक प्राइवेट वाहन रात को क्यों था थाना परिसर में
सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है की यह वाहन किसी प्रायवेट स्कूल संचालक का बताया जा रहा है अब ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि देर रात यह वाहन बिना किसी कारण थाना परिसर में क्या कर रहा था 
घायल पुलिसकर्मी लालाराम शाक्य द्वारा बताया गया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नही है कि उन्हें शिवपुरी जिला चिकित्सालय तक कौन लाया 
वही जब पूछा गया कि क्या कार्यवाही पोहरी पुलिस कर रही है तो उन्होंने इस बारे में किसी प्रकार की जानकारी न होना बताया
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि पोहरी पुलिस थाना के स्टाफ के पुलिकर्मियों के थाना परिसर में कार एक्सीडेंट पर चुप्पी क्यों साधे हुए है वही उक्त कार क्रमांक mp33 C 7579 अभी भी थाना परिसर में खड़ी हुई है
वही घायल हुए एसआई लालाराम शाक्य एवं प्रधानारक्षक सतीश मिश्रा को गंभीर चोट होना बताया जा रहा है। 
इनका कहना हैं
उक्त बाहन को दूसरी जगह रखने के चलते चालक का पैर एक्सीलेटर पर पड़ गया जिसके चलते दोनो पुलिसकर्मी घायल हो गए जांचपड़ताल चल रही हैं जो भी सामने आएगा कार्यवाही की जाएगी
राकेश व्यास 
एसडीओपी पोहरी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!