शिवपुरी। दिल्ली के उत्तम नगर में युवक तरुण खटीक की हत्या के विरोध में सोमवार को शिवपुरी में सर्व हिंदू समाज के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तथा परिजनों को सुरक्षा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया है कि होली के दौरान हुई इस घटना ने समाज के लोगों को आक्रोशित किया है। संगठन के प्रतिनिधियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। साथ ही पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की गई।







Be First to Comment