Press "Enter" to skip to content

गलत शिकायतों से मेले में बाधा डालने की कोशिश, आयोजक ने कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी। गांधी पार्क मैदान में 20 मार्च 2026 से प्रस्तावित मेले को लेकर विवाद की स्थिति बनती नजर आ रही है। मेला आयोजक शिवहरे इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर आकाश शिवहरे ने कलेक्टर शिवपुरी को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि कुछ विरोधी लोग गलत तथ्यों के आधार पर शिकायतें देकर मेले के आयोजन में बाधा डालने का प्रयास कर रहे हैं।

आवेदन के अनुसार गांधी पार्क मैदान में 20 मार्च 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक मेले का आयोजन किया जाना है। आयोजक का कहना है कि मेले के लिए नगरपालिका अध्यक्ष और मुख्य नगरपालिका अधिकारी से विधिवत अनुमति ली गई है। साथ ही आयोजन से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर नियमानुसार राशि भी जमा कर दी गई है।

आकाश शिवहरे का कहना है कि सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बावजूद कुछ लोग द्वेषवश उनके खिलाफ और मेले के संबंध में भ्रामक आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं। उनका आरोप है कि इन शिकायतों का उद्देश्य मेले के आयोजन को रुकवाना और अनावश्यक परेशानी खड़ी करना है।

आयोजक ने कलेक्टर से मांग की है कि गलत तथ्यों पर आधारित आवेदनों को निरस्त किया जाए और मेले का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत जारी रखने के निर्देश दिए जाएं।

इस मामले को लेकर अब प्रशासन के रुख पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!